चक्रधरपुर में पिकअप वैन पलटी, CRPF के 8 जवान घायल : नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे जवान

नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे CRPF जवानों की एक मैक्स पिकअप वैन बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में पलट गई। इस दुर्घटना में CRPF की 60वीं बटालियन के आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें … Read more

छत्तीसगढ़ के अरनपुर में IED ब्लास्ट: CRPF जवान ने गवांये अपने पैर, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी जहां एक CRPF जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। घायल जवान, एम एन शुक्ला, जो CRPF की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं, की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत … Read more

राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक शादी: CRPF असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार 12 फरवरी को बंधेगें विवाह बंधन में

CRPF असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, एक नाम जो आजकल सभी की जुबान पर है। वजह है उनकी अनोखी शादी जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक, राष्ट्रपति भवन में होने वाली है। वेलेंटाइन वीक के दौरान, 12 फरवरी को पूनम गुप्ता CRPF असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा … Read more

गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: CRPF ने संभाली जिम्मेदारी, दिल्ली पुलिस को बाहरी इलाके में तैनात किया गया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उनके आवास की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों को परिसर के अंदरूनी हिस्सों से हटाकर बाहरी इलाके में तैनात कर दिया गया है, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को शाह के घर के अंदरूनी इलाकों की … Read more

8वां वेतन आयोग: CRPF उत्तराखंड सेक्टर के 12 महत्वपूर्ण सुझाव, OPS और पैरामिलिट्री भत्ते पर जोर

केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है, जिसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। इस घोषणा के बाद वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आयोग की संभावित संदर्भ शर्तों (टीओआर) पर सुझाव मांगे हैं। इसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) जैसे CRPF, BSF, CISF, ITBP, … Read more

मणिपुर में तैनात CRPF जवान का आकस्मिक निधन: दिल का दौरा पड़ने से मौत, बैरिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मणिपुर की राजधानी इंफाल में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान धर्मेंद्र प्रजापति (45) का बुधवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद … Read more

जम्मू-कश्मीर: CRPF महानिदेशक ने राजौरी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद निरोधक शिविर का किया दौरा

राजौरी, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (डीजी) जी. पी. सिंह ने राजौरी जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जिले में नव स्थापित आतंकवाद निरोधक (सीआई) शिविर और CRPF के कालाकोट प्रतिष्ठान का दौरा किया। यह दौरा क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूत करने … Read more

शिवपुरी के CRPF जवान की डेंगू से मौत: नक्सल प्रभावित बीजापुर में थे तैनात, एक महीने तक वेंटिलेटर पर रहे

शिवपुरी, मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के हवलदार अतीक अहमद खान का डेंगू के कारण निधन हो गया। वह शिवपुरी जिले के खोड़ गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात 9:30 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अतीक अहमद पिछले … Read more

कोर्ट के आदेश के 90 दिन बाद बर्खास्त CRPF जवान की राष्ट्रपति से गुहार, इच्छामृत्यु की मांग

ओडिशा के बलांगीर जिले के तलपली पाड़ा गांव के बर्खास्त CRPF जवान सुधीर दास ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। सुधीर दास की नियुक्ति 2008 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हुई थी। सुधीर दास पर 2010 में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल … Read more

राजस्थान हाईकोर्ट ने CRPF से अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ आर. मगदैया द्वारा दायर रिट याचिका को किया स्वीकार

राजस्थान हाईकोर्ट : न्यायमूर्ति अनूप कुमार धंद ने CRPF से अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ आर. मगदैया द्वारा दायर रिट याचिका को स्वीकार कर लिया। इस मामले की पैरवी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने अधिवक्ता रेखा दीक्षित, अधिवक्ता सौरभ चटर्जी और अधिवक्ता कीर्ति हर्षा के साथ मिलकर बुधवार को की। सुनील कुमार सिंह ने तर्क दिया … Read more

error: Content is protected !!