आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं वाहिनी की ओर से बगहा में भव्य तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कार्यवाहक कमांडेंट अश्वनी कुमार के निर्देशन में उच्च मुख्यालय के आदेशानुसार निकाली गई।
रैली के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
रैली के दौरान बल के जवानों ने बाइक पर तिरंगा लहराते हुए पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। मालूम हो कि “हर घर तिरंगा” अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक के अंदर देशभक्ति की गहरी भावना जगाने के लिए और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को बताने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी।
रैली में वाहिनी मुख्यालय, समवाय और सीमा चौकियों के बल कर्मियों ने भाग लिया। बता दे कि बाइक और पैदल रैली के माध्यम से जवानों ने लोगों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के लिए जागरूक किया। मौके पर एसएसबी के अधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITARY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l