कुल्लू। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) बबेली ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ आईटीबीपी के सेनानी देवेंद्र सिंह परमार ने किया। बबेली में निकाली गई रैली में आईटीबीपी के द्वितीय वाहिनी में तैनात 150 पदाधिकारी और जवानों, 40 हिमवीर परिजनों, 30 स्थानीय लोगों और 20 बच्चों ने भाग लिया।
तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों को तिरंगा झंडा के महत्व के विषय में अवगत करवाना था। इस दौरान आईटीबीपी बबेली के परिसर में जगह-जगह तिरंगा झंडा भी फहराया गया। सेनानी देवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्थानीय लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किए और उनको अपने-अपने घरों में फहराने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने लोगों से तिरंगा झंडा फहराने के बाद सेल्फी लेकर वह हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील की है।
दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITARY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l