ITBP: 14 हिमवीरों को मिलेगा राष्‍ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्‍ट सेवाओं के लिए मिलेगा 3 अफसरों को मेडल, देखें पूरी लिस्‍ट

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के 14 हिमवीरों का नाम राष्‍ट्रपति पुलिस पदक के लिए किया गया है. इसमें उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र पुरोहित, उप म‍हानिरीक्षक पवन कुमार नेगी और कमांडेंट रोमेश भाटिया को विशिष्‍ट सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति पुलिस पदक के लिए किया गया है. इसके अलावा, 11 अन्‍य अधिकारियों एवं जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है. किस अधिकारी को मिला कौन सा पदक, पढ़ें लिस्‍ट…

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

  1. उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र पुरोहित
  2. उप महानिरीक्षक पवन कुमार नेगी
  3. कमांडेंट रोमेश भाटिया

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

  1. उप महानिरीक्षक संजय कुमार गुरुदीन
  2. कमांडेंट बेनुधर नायक पुरोहित
  3. उप कमांडेंट कैलाश चंद्र भट्ट
  4. सेकेंड इन कमांडे अजय कश्यप
  5. इंस्पेक्टर हरीश चंद्र
  6. इंस्पेक्टर चंद्र शेखर भट्ट
  7. सब इंस्पेक्टर प्रेम लाल
  8. सूबेदार मेजर सतविंदर सिंह
  9. सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम सिंह
  10. सूबेदार मेजर हरक सिंह रावत
  11. इंस्पेक्टर हरिओम भारती

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITARY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

Leave a Comment

error: Content is protected !!