सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को एसएसबी 29वीं वाहिनी गया के ए समवाय भलुआही ने औरंगाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तीन लाख के इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसबी 29 वीं कमांडेंट एचके गुप्ता के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल ने औंरगाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और वांछित नक्सली राजेंद्र सिंह व उसके सहयोगी विजय पासवान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
औरंगाबाद जिले के बेलाखैरा गांव से दोनों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया। इनके पास से दो कट्टा, 13 कारतूस, मोबाइल सिम कार्ड और मोबाइल की एक बैटरी बरामद किया गया है।कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह औरंगाबाद माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव का रहने वाला है। यह कई संगीन आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे चुका है।
इस पर बिहार और झारखंड में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर तीन लाख का इनाम घोषित है। नक्सली राजेंद्र सिंह को कई वर्षों से पुलिस तलाश रही थी। इसको पकड़ने के लिए सीआरपीएफ, एसटीएफ, आईबी व स्थानीय पुलिस कई वर्षों से प्रयासरत थी। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार सर्च आपरेशन चला रही थी, लेकिन यह हरबार सुरक्षा एजेंसियों का चकमा देकर फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना पर रणनीति के तहत एसएसबी 29वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल गया की ‘ए समवाय भलुआही ने औरंगाबाद की पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान में उक्त नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नक्सली राजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार व झारखंड में नक्सली गतिविधियों में कमी आएगी। गिरफ्तार नक्सलियों को औरंगाबाद जिले के माली थाने को सौंप दिया गया है। यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITARY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l