पंचकूला। आईटीबीपी भानू में बुधवार को 27 जुलाई तक चलने वाली इंटर स्टेट खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। इसका शुभारंभ महानिरीक्षक पश्चिमी कमांड अशोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। खिलाड़ियों ने खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ ली और मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के दौरान खिलाडियों का जोश देखकर सभी ने उनकी सराहना की। आईटीबीपी भानु के महानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने मुख्य अतिथि व खिलाड़ियों के साथ आए कोच व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के नियमों का ध्यान रखते हुए खेल में भाग लेने और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अशोक तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में बताया और सभी को खेल के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस खेल प्रतियोगिता में कमांडो 12 स्पर्धा, एथलेटिक्स के विभिन्न 19 खेल व वेटनरी फर्स्ट एंड तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल प्रतिस्पर्धाओं में 4 फ्रंटियर मुख्यालयों उत्तरी फ्रंटियर देहरादून, पूर्वी फ्रंटियर लखनऊ, उत्तर-पश्चिमी फ्रंटियर लेह व उत्तर-पूर्वी फ्रंटियर ईटानगर एवं प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली से टीम मैनेजर जीडी चंद्र दत्त जोशी, जीडी रमेश चंद्र गायकवाड, जीडी तपस नियोगी, जीडी धर्मवीर, जीडी कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में कुल 287 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर ब्रिगेडियर उप महानिरीक्षक जीएस गिल, उपमहानिरीक्षक वेट डॉ. टेक चंद, आईटीबीपी भानू सेनानी प्रशिक्षण सुनील कांडपाल एवं सभी पदाधिकारी और प्रशिक्षाणार्थी उपस्थित रहे।