हिसार: बाडो पट्टी टोल पर दिल्ली पुलिसकर्मी और CRPF के जवान के साथ टाेल कर्मियों ने की मारपीट

हरियाणा के हिसार में शनिवार को बाडो पट्‌टी टोल प्लाजा पर दिल्ली पुलिस और CRPF के जवान व टोल कर्मियों में झगड़ा हो गया। पुलिसकर्मी और जवान को टोल कर्मियों द्वारा घसीटने का वीडियो भी सामने आया है। विवाद टोल क्रॉस करने को लेकर हुआ।

बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का विवाद निपट गया है। हालांकि देर रात पुलिस ने टोल कर्मियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

बाडो टोल प्लाजा का ये वायरल वीडियो शनिवार को करीब पौने 4 बजे का है। इस वीडियो में 1 मिनट 34 सेकेंड पर कई टोलकर्मी में युवक को घसीटते हुए टोल लाइन से ऑफिस तक ले जा रहे हैं। उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। वीडियो बनाने वाले को भी टोलकर्मियों की ओर से धमकाया जा रहा है।

जींद से हिसार जा रहे थे

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के संदीप कुमार ने बताया कि वह उचाना के बड़नपुर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस में VIP सिक्योरिटी यूनिट में तैनात है। वह अपनी ड्यूटी करके एक दिन की छुट्‌टी पर अपने घर आया हुआ था। वह 20 जुलाई को अपने काम से हिसार जा रहा था। कार में उसके साथ चचेरा भाई अजय और ताऊ का लड़का सोनू था। अजय किसान है और सोनू CRPF में कार्यरत है।

See also  मणिपुर: CRPF जवान ने 2 साथियों की हत्या की, फिर खुद को मारी गोली, घटना में 8 जवान घायल

आई-कार्ड छीनने का आरोप

नरवाना टोल क्रॉस करने के बाद वे बाडो टोल पट्‌टी टोल पर पहुंचे। उसके पास VIP सिक्योरिटी आई-कार्ड है, जो VIP के लिए है। टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को निकलने नहीं दिया और उनके आई-कार्ड छीन लिए। अजय के साथ मारपीट व गाली गलौज की। टोलकर्मियों ने सोनू का भी आई-कार्ड छीन लिया। उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

Leave a Comment

error: Content is protected !!