BSF हॉस्टल से गायब हुई दोनों महिला कांस्टेबल मिली, अधिकारी कर रहे पूछताछ 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 6 जून से बीएसएफ टेकनपुर से गायब महिला कांस्टेबल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मिल गई। जबलपुर की रहने वाली आकांक्षा निखर अपने साथ काम करने वाली शाहाना खातून के साथ गायब हुई है।बीएसएफ के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रही है। 

आपको बता दें कि बीएसफ की दो लेडी कॉन्स्टेबल के लापता होने की खबर 3 जुलाई को सामने आई। आकांक्षा और शहाना बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में 2021 से बतौर ट्रेनर पदस्थ हैं। 6 जून से दोनों लापता है और आखिरी कॉल लोकेशन पक्षिम बंगाल की बताई जा रही थी। आकांक्षा जबलपुर की रहने वाली है। वहीं शहाना पक्षिम बंगाल से है। 

जन सुनवाई के दौरान आकांक्षा निखर की माँ ने एसपी के सामने गुहार लगाई थी। जिसमे उन्होंने अपनी बेटी की जान खतरे में है यह भी बात बताई थी। इसके बाद यह पूरा मामला सामने आया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आकांक्षा निखर की मां ने शहाना पर शक जताया था और सहयोगी महिला प्रशिक्षक के अपहरण का मामला दर्ज किया था।

आपको बता दें आकांशा की मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि, आकांक्षा ने पिछले साल कहा था कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली शहाना खातून उसके ही बैच में है। दोनों में अच्छी दोस्ती है। मार्च 2024 में शहाना हमारे घर जबलपुर भी आई थी। यहां चार दिन तक रही। इसके बाद दोनों बंगाल घूमने जाने का कहकर निकल गई थीं। वहां दोनों शहाना के घर पर ठहरी थीं। इसके बाद से बेटी से संपर्क कम होने लगा। आकांक्षा उतने मन से बात नहीं करती थी, जितना पहले करती थी।’  

See also  ITBP के बाद BSF के इंस्पेक्टरों ने जीती अदालती लड़ाई, मिला सहायक कमांडेंट वाला 5400 का ‘ग्रेड पे’

आगे उन्होंने बताया कि शहाना के घर से लौटने के बाद आकांक्षा कम बात करती थी। BSF से आया कॉल, तब गुमशुदगी का पता लगा उर्मिला ने बताया, ‘5 जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई थी। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून रात 8 बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र से कॉल आया कि सुबह से आकांक्षा और शहाना कहीं चले गए हैं। उनकी गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पड़ताल नहीं किया गया है। दोनों की आखिरी कॉल लोकेशन पक्षिम बंगाल की बताई जा रही है। ‘ 

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

Leave a Comment

error: Content is protected !!