छुट्टी पर आया BSF जवान बेसुध, पिता का आरोप, बहू का कहीं और चक्कर, बेटे को मारना चाहती है

पंजाब के पठानकोट में छुट्टी पर आया बीएसएफ जवान बेसुध हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीएसएफ जवान के पिता ने बहू पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पठानकोट के हलका भोआ अधीन आते बमियाल के गांव पलाह में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके चलते अब यह मामला थाना नरोट जैमल सिंह की चौकी बमियाल में विचाराधीन है।

बेसुध हालत में सिविल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाए गए जवान अश्विनी कुमार के पिता मुलख राज का कहना है कि उसका बेटा हाल ही में छुट्टी आया हुआ था। जबकि बहू उसके बेटे को मारने की हर तरह कोशिश कर रही है। क्योंकि बहू के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध हैं, जिसके चलते घर में अनबन चल रही है। 

मुलख राज ने आरोप लगाया कि बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे (पति) को मारने की कोशिश की है। बहू ने उनके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इस वजह से अश्विनी बेसुध हो गया है। उन्होंने बहू के खिलाफ पुलिस चौकी बमियाल में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

See also  हमसफर में छूटा 'हमसफर' का साथ : ट्रेन से गिरकर BSF जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ बलिया के लाल का अंतिम संस्कार

दूसरी तरफ, बमियाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि सोमवार को सिविल अस्पताल में बेसुध अश्विनी के बयान लेने के लिए वे आए लेकिन, अभी वह होश में नहीं आया है। इस वजह से अश्विनी कोई बयान नहीं दे पाया। जैसे ही अश्विनी होश में आएगा उसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

1 thought on “छुट्टी पर आया BSF जवान बेसुध, पिता का आरोप, बहू का कहीं और चक्कर, बेटे को मारना चाहती है”

  1. Mai crpf ka ex ct hu mai 12 year 8 month crpf me job Kiya abhi resign dekar aaya hu sep 2023 me mujhe crpf se service book chahiye jo mujhe abhi tak Mila nhi kaise milega process btaiye mujhe ky krna pdega

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!