BSF जवान ने जानकारी छुपाते किया दूसरी शादी, सुसाइड के बाद केस दर्ज

भिलाई : सुपेला थाना अंतर्गत बीएसएफ जवान BSF Jawan की दूसरी पत्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। करीब 14 दिन पहले महिला ने किराए के मकान में आत्महत्या Suicide कर ली थी।

प्रकरण में पुलिस ने धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मृ​ितका पिंकी सिंह उर्फ एपी निगुबा (27 वर्ष) मूलत: असम की रहने वाली थी। वह बीएसएफ में पदस्थ संतोष सिंह के साथ इंदिरा नगर सुपेला स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। जवान उसे अपनी पत्नी बताता था। 20 जून की रात करीब 10.30 बजे पिंकी संतोष सिंह को टहलने की बात कहकर मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई। करीब 11 बजे मकान मालिक ने संतोष को कॉल कर उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। कोलकाता में उसकी पत्नी 5 बच्चों के साथ रहती है। बावजूद उसने पिंकी से विवाह कर लिया। इसकी जानकारी पिंकी को हुई तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने फांसी लगा ली।

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

See also  हमसफर में छूटा 'हमसफर' का साथ : ट्रेन से गिरकर BSF जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ बलिया के लाल का अंतिम संस्कार

Leave a Comment

error: Content is protected !!