10 सालों से फरार कुख्यात नक्सली चंदन गया से गिरफ्तार:मठहां गांव से SSB ने दबोचा, रात के समय छुपकर घर में रहता था

गया जिले के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस और एसएसबी ने कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान मठाहां गांव के रहने वाले चंदन उर्फ सुरेश उर्फ नन्हू यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया किगिरफ्तार नक्सली डुमरिया थाना कांड संख्या 14/2014 में विभिन्न धाराओं के अलावा विस्फोटक पदार्थ एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट का आरोपित है। उन्होंने बताया कि एसएसबी 29वीं वाहिनी को मुख्यालय से नक्सली चंदन के संदर्भ में जानकारी मिली थी। इस पर डुमरिया के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर गणेश शंकर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में डुमरिया थाना की पुलिस के साथ एक टीम का गठन किया गया। उसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा छापेमारी कर नक्सली चंदन यादव को उसके घर मठहां गांव से गिरफ्तार किया गया है‌।

रात के समय छुपकर घर में रहता था

बताया जाता है कि पिछले 10 सालों से यह नक्सली फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी थी। सटीक इनपुट के आधार पर एसएसबी 29 वीं वाहिनी व डुमरिया थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी 29 वीं वाहिनी के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चंदन डुमरिया थाना क्षेत्र के मठहां गांव का ही रहने वाला है। यह अपने घर पर रात में छुप कर रह रहा था। वहीं इसके बाद गिरफ्तार नक्सली को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी ने कुछ कुछ जानकारियां पुलिस पुलिस को दी है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

Leave a Comment

error: Content is protected !!