SSB के सहायक उप निरीक्षक को अंतिम विदाई दी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के जजुराली गांव निवासी एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक हेमंत कुमार का निधन हो गया है। वह प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर में तैनात थे। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

जजुराली गांव निवासी हेमंत कुमार (48) का गोरखपुर में निधन हो गया था। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। यहां महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में सहायक कमांडेंट 55वीं वाहिनी शिवजी लाल ने उनके परिवार को शोक संदेश पढ़कर सुनाया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय घाट ले जाया गया जहां पर अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टुकड़ी ने अंतिम विदाई दी। इसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

दोस्तो अगर आप CAPF से संबंधित सभी ख़बरें पढ़ना चाहते हो तो PARAMILITRY HELP-CAPF का WHATSAPP CHANNEL जरूर FOLLOW करें l

Leave a Comment

error: Content is protected !!