महंगाई भत्ता 50% होने के बाद GRATUATY की सीमा मे बढ़ोतरी का आदेश जारी, 1 अप्रैल 2024 से बढ़कर मिलेगी GRATUATY

भारत सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि महंगाई भत्ता 50% होने के बाद GRATUATY की सीमा बढ़ा दी गई है।

अभी तक ग्रेच्युटी की जो अधिकतम लिमिट थी वह 20 लाख रुपए थी यानी कि अगर कोई कर्मचारी रिटायर होता है तो रिटायरमेंट के बाद उनको अधिक से अधिक 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी मिल सकती थी लेकिन अब 1 जनवरी 2024 से ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ा दी गई है क्योंकि महंगाई भत्ता 01.01.2024 से 50% हो चुका है।

इसके पहले DOPT और पेंशन विभाग की तरफ से जो आदेश जारी किया गया था उसमें कहां गया था कि जब DA का दर 50% होगा तब सभी भत्तो में 25% की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। अब उसके बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को तरफ से आदेश जारी किया गया है जिसमे ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 25 परसेंट बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है।

1 जनवरी 2024 के बाद जो कर्मचारी रिटायर होंगे तो अब उनको अधिक से अधिक 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिल सकती है लेकिन यह सभी को नहीं मिलेगा, जिनकी बेसिक पे ज्यादा है और जिनकी सर्विस अधिक हुई है ऐसे कर्मचारियों को ही सेवानिवृत्ति के बाद 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिल सकती है।

ग्रेच्युटी का निर्धारण करते समय कर्मचारियों की सेवा का साल देखा जाता है इसके साथ ही साथ उनकी बेसिक पे भी देखी जाती है। कर्मचारी जो 5 वर्ष की अर्हक सेवा पूरी करते हों, ग्रेच्युटी  के पात्र होंगे. यह ग्रेच्युटी कर्मचारी की अर्हक सेवा और उनके द्वारा आहरित अंतिम वेतन पर निर्भर होता है। 

इसकी गणना अर्हक सेवा की प्रत्येक छह माह की अवधि की परिलब्धियों की 1/4 दर पर की जाती है, जो अधिकतम परिलब्धियों की 16.5 गुणा की शर्त पर है और कुल राशि, 25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) से अधिक नही होगी। कर्मचारी द्वारा उन्हें उपलब्ध कराए गए आवास खाली नहीं करने के मामले में, ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान रोक दिया जा सकता है।

क्या है इसका फार्मूला

इसके तीन Formule है

1) Gratuity Under DCRG (Supernannuation Case)

Last Pay Drawn x (2x Qualifying Service In Year)/4

2) Gratuity Under DCRG (Death Case)

Last Pay Drawn x (2 x (Qaulifying Service in Year) / 2

3) Gratuity Under PG ACT (Superannuation and Death Case)

Last Pay +DA drawn/ 26 x 15 x Qaulifying Service

उदाहरण 1: Gratuity Under DCRG (Supernannuation Case)

अंतिम आहरित वेतन60000
कुल सेवा28
DA की दर50%

इस प्रकार सूत्र होगा

(60000+30000)*28/2

= 1260000 (12 लाख 60 हजार रुपये)

उदाहरण 2: Gratuity Under PG ACT (Superannuation and Death Case)

अंतिम आहरित वेतन60000
कुल सेवा28
DA की दर50%

60000 +30000/26 X 15 X 28

= 1453846 (14 लाख 53 हजार 846 रुपये)

आदेश की कॉपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!