Delhi मेट्रो स्टेशन पर CISF कांस्टेबल ने गोली मारकर किया सुसाइड, आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं

04 अप्रैल गुरुवार को CISF कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। अधिकारियों का कहना कि कांस्टेबल मृत पाया गया और उसके माथे पर गोली लगी थी। उन्होंने इसे आत्महत्या बताया है। इस घटना के बाद से मृतक के साथी जवान और अधिकारी सकते में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई मेट्रो पुलिस स्टेशन को सुबह 7:03 बजे इस घटना की सूचना मिली। बताया गया कि 2014 बैच के कांस्टेबल शहरे किशोर ने सुसाइड कर लिया है। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो एक्स-रे मशीन स्कैनर पर मृत पाया गया। उसके माथे पर गोली का निशान था। इससे लगता है कि उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड की वजह नहीं पता चल सकी है। अपराध टीम मामले की जांच कर रही है। 

परिजनों को सूचित किया, मामले की जांच शुरू

अधिकारियों ने बताया कि शहरे किशोर जनवरी 2022 से दिल्ली में तैनात था। वो नरेला सरकारी क्वार्टर में परिजनों के साथ रहता था। शहरे किशोर के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

See also  CISF के सब-इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, CBI ने की ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!