KV Admission 2024-25 : ऐसे होगा KV में आपके बच्चे का एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रवेश सूचना 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल सुबह 10 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। कक्षा 2 और…

केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS ) कक्षा 1 से 12 के लिए प्रवेश ( admission ) प्रदान करता है। इस साल भी आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। प्रवेश विवरण  https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 साल होगी। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च के अनुसार होगी। सीटों का आरक्षण उपलब्ध केवीएस प्रवेश दिशा निर्देश 2024-25  (  https://kvsagathan.nic.in  ) के अनुसार होगा। आइए समझते हैं प्रवेश की पूरी प्रक्रिया को… 

आवेदन में गलती की तो नहीं मिलेगा प्रवेश

यदि केवी द्वारा जांच के समय आवेदन पत्र में गलत और भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संबंधित अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS ) के केवी 2024 कक्षा 1 से 12 वीं तक एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर एडमिशन प्रक्रिया की सूचना जारी की है। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए टेस्टिंग वेबसाइट शुरू कर दी है।

1 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे फॉर्म 

कक्षा 1 के लिए आनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल, 2024 ( सोमवार ) को शाम 5:00 बजे बंद होगा। आप पंजीकरण विवरण केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट  https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर पा सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। यानी 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही पात्र होगा

ऐसी होगी KV में चयन प्रक्रिया  कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तीन अंतिम सूचियां जारी की जाएंगी। 

1- पहली सूची 19 अप्रैल, 2024 ( शुक्रवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणियों (I और II) के बच्चे शामिल होंगे।

2- दूसरी सूची 29 अप्रैल, 2024 ( सोमवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) गैर-क्रीमी लेयर (NCL) श्रेणियों के तहत चुने गए बच्चे शामिल होंगे।

3- तीसरी सूची 8 मई, 2024 ( बुधवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में कोई भी शेष रिक्तियाँ शामिल होंगी।

कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण

कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल 2024 ( सोमवार ) को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल, 2024 ( बुधवार ) को शाम 4:00 बजे बंद होगी। आपको पंजीकरण फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय की बेवसाइट पर मिलेगा। जिसे भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराना होगा।  

एडमिशन के समय आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान आपको इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी..

1-बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

2-श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

3-निवास का प्रमाण

4-बच्चे की दो हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीरें

KVS में प्रवेश के लिए आयु सीमा  केन्द्रीय विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा नीचे दी गई है…

कक्षा 1 : 6 वर्ष लेकिन 8 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 2 : 7 वर्ष लेकिन 9 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 3 : 8 वर्ष लेकिन 10 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 4 : 9 वर्ष लेकिन 11 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 5:10 वर्ष लेकिन 12 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 6 :11 वर्ष लेकिन 13 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 7 और 8 में 12 वर्ष लेकिन 14 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

कक्षा 9 और 10 में 14 वर्ष लेकिन 16 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

छात्र, अभिवावकों के लिए महत्वपूर्ण नोट आप पूरी और नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट  https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर अवश्य देखें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!