यदि आप एक सरकारी एनपीएस कर्मचारी है तो आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि आप अपने एनपीएस की गणना कैसे करें| तो आज हम जानेंगे कि सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर कौन सा है और वह काम कैसे करता है| किस कंपनी का सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर बढियां है|
सरकारी कर्मचारी के लिए एनपीएस ही उसका भविष्य है, एनपीएस ही उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगी| इसलिए सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए जो एनपीएस के अंतर्गत आते हैं उन्हें यह जानने की उत्सुकता रहती है कि एनपीएस की गणना कैसे करें| सरकारी कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर कौन सा है जिससे यह पता लगाया जा सके की एनपीएस में जमा होने वाला पैसा उनके सेवानिवृत्ति तक कितना हो जायेगा और उन्हें एनपीएस से कितनी पेंशन मिलेगी|
अब सरकार, सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS में एक न्यूनतम पेंशन 40-45 % देने पर विचार कर रही है| जिससे एनपीएस को और अधिक लाभकारी और उपयोगी बनाया जा सके|
सरकारी कर्मचारी के लिए एनपीएस गणना (कैलकुलेशन)
यदि आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि एनपीएस की गणना कैसे की जाती है | यानि आपकी सैलरी से एनपीएस की कटौती कितनी होनी चाहिए और उस एनपीएस खाते में सरकार की तरफ से कितना योगदान होना चाहिए |
आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि एनपीएस खाते में सरकार कर्मचारी के मूल वेतन (बेसिक पे, सातवें वेतन आयोग के अनुसार) तथा महगाई भत्ते का 10% कटौती कर जमा किया जाता है|
वहीँ सरकार द्वारा एनपीएस खाते में सरकारी कर्मचारी के मूलवेतन तथा मंहगाई भत्ते का 14% योगदान किया जाता है | दिनांक 01.04.2019 से सरकार द्वारा एनपीएस खाते में 14% योगदान किया जा रहा है इससे पहले सरकार द्वारा भी 10% का ही योगदान किया जाता था|
सरकारी कर्मचारी खुद से अपने एनपीएस की कैलकुलेशन कैसे करे?
नीचे बताई गई प्रक्रिया से कर्मचारी खुद से अपने एनपीएस कटौती की गणना कर सकता है | अपने पेंशन और एकमुश्त मिलने वाले पैसे की गणना कर सकते हैं|
सरकारी कर्मचारी के एनपीएस की गणना प्रक्रिया
आइये सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस की गणना की प्रक्रिया को एक उदहारण से समझते हैं-
मान ली जिए किसी सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन – रु.41100/-
माना मंहगाई भत्ता है- 42%
सरकारी कर्मचारी की एनपीएस कटौती की गणना | |
सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन (Basic pay) | रु. 41100/- |
मंहगाई भत्ता (DA) @42% | रु. 17262/- |
कुल वेतन | रु. 58362/- |
सरकारी कर्मचारी के वेतन से एनपीएस की कटौती(कुल वेतन का @10%) | रु. 5836/- |
सरकार द्वारा कर्मचारी के एनपीएस खाते में योगदान (कुल वेतन का 14%) | रु. 8171/- |
सरकारी कर्मचारी के एनपीएस खाते में कुल योगदान (स्वयं+सरकार) | रु. 14007/- |
कुल एनपीएस फण्ड : Total NPS Fund
कुल एनपीएस फण्ड में सरकारी कर्मचारी और सरकार द्वारा किये गए एनपीएस खाते में योगदान को जोड़ दिया जाता है| और यह योगदान हर महीने की सैलरी मिलने के बाद एनपीएस खाता में जमा किया जाता है| एनपीएस फण्ड हर योगदान के साथ धीरे धीरे बढ़ता रहता है| यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि कर्मचारी सरकारी नौकरी में रहता है या सेवानिवृत्ति तक | इस प्रकार से जमा किया गया एनपीएस फण्ड रिटायरमेंट तक एक अच्छा अमाउंट हो जाता है|
एनपीएस (NPS) में जमा फण्ड की वैल्यू
सरकार कर्मचारी के एनपीएस खाते में जो पैसे जमा किये जाते हैं वह by default पेंशन योजनाओं में यानि SBI Pension Fund, LIC Pension Fund औरUTI Pension Fund में जमा कर दिया जाता है| और कर्मचारी को इन पेंशन फंड्स की यूनिट्स आबंटित कर दी जाती है| जैसे जैसे उक्त पेंशन फण्ड की NAV (नेट एसेट वैल्यू) बढती जाती है| वैसे वैसे सरकारी कर्मचारी के एनपीएस फण्ड की वैल्यू भी बढती जाती है|
इसे एक उदहारण से समझते हैं|
सरकारी कर्मचारी के एनपीएस में जमा फण्ड की वैल्यू की गणना | |||
माह जिसमे एनपीएस में पैसा जमा किया गया | जमा किया गया पैसा (रुपये में) | फण्ड की NAV (रुपये में) | आबंटित यूनिट्स की संख्या |
जनवरी | 10000 | 20 | 500 |
फरवरी | 10000 | 20.5 | 487.80 |
मार्च | 10000 | 21 | 476.19 |
अप्रैल | 10000 | 21.7 | 460.82 |
मई | 10000 | 23 | 434.78 |
जून | 10000 | 24 | 416.66 |
कुल (Total) | 60000 | 24 | 2776.25 |
एनपीएस फण्ड की कुल वैल्यू (2776.25×24) | Rs. 66630/- |
इस प्रकार से आपने उपरोक्त सारणी से 6 माह का एनपीएस फण्ड की वैल्यू का कैलकुलेशन देखा| जिसमे आपने छः माह में एनपीएस में 60000/- रूपए जमा किये जिनकी वैल्यू छः माह बाद बढ़ कर 66630/- रूपए हो गयी| इस प्रकार से छः माह में आपको एनपीएस से 11.05% का टोटल रिटर्न प्राप्त हुआ| यह एक काल्पनिक उदहारण है जो आपको यह समझने के लिए था कि एनपीएस में जमा फण्ड की वैल्यू किस प्रकार से निर्धारित होती है|
अब हम जानेंगे कि एनपीएस में जमा फण्ड जब रिटायरमेंट के बाद वापस किया जाता है तो उसकी गणना कैसे की जाती है|
सेवानिवृत्ति पर एनपीएस से Lumpsum निकालने के लिए योग्य फण्ड का कैलकुलेशन (Calculation of NPS Fund eligible for Lumpsum withdrawal)
जब एनपीएस का सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है तो उसे एनपीएस में जमा पूरी राशि वापस नहीं की जाती है बल्कि उसे उसके एनपीएस खाते में जमा फण्ड की वैल्यू का 60% lumpsum (एकमुश्त) वापस किया जाता है| इस lumpsum की गणना एनपीएस में जमा फण्ड की वैल्यू का 60% निकाल कर किया जाता है|
इसे एक उदाहरण से समझते हैं-
मान लीजिए रिटायरमेंट के समय किसी सरकारी कर्मचारी के एनपीएस खाते में कुल 1 करोड़ रुपये हैं| तो रिटायरमेंट के समय उसे lumpsum (एकमुश्त) 10000000X60% = 6000000/-(साठ लाख रूपए) एनपीएस द्वारा वापस उसके बैंक खाते में जमा कर दिया जायेगा|
एनपीएस एन्युटी के योग्य फण्ड (NPS Fund eligible for Annuity)
चूँकि एनपीएस एक पेंशन योजना है इसलिए सरकार एनपीएस में जमा पुरे पैसे को कर्मचारी को वापस नहीं करती है| सिर्फ 60% ही एकमुश्त वापस करती है शेष 40% पैसे का उपयोग कर्मचारी को पेंशन प्रदान करने के लिए किया जाता है| कर्मचारी को अनिवार्य रूप से इस 40% पैसे की एन्युटी खरीदनी होती है| यह एन्युटी किसी भी रजिस्टर्ड Annuity Service Provider (ASP) से खरीदी जा सकती है|
एन्युटी पर औसतन सालाना 6% रिटर्न मिलता है| वही 6% रिटर्न ही कर्मचारी को पेंशन के रूप में हर महीने या तिमाही(जैसा भी प्लान चुनें) उसके बैंक खाते में एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर जमा कर देता है|
उपरोक्त उदहारण के अनुसार एनपीएस एन्युटी फण्ड= 10000000X40% =4000000/-(चालीस लाख रूपए)
सरकारी कर्मचारी को इस चालीस लाख रूपए की एन्युटी खरीदनी होगी अनिवार्य रूप से | जिससे उसे पेंशन प्रदान की जा सके|
सरकारी कर्मचारी को अनुमानित पेंशन (Estimated Pension to Govt. Employee)
एनपीएस के सभी कर्मचारियों के लिए यह एक महत्त्व पूर्ण प्रश्न है कि सेवानिवृत्ति में उसे अनुमानित कितनी पेंशन मिलेगी| तो एनपीएस में कितनी पेंशन मिलेगी यह दो महत्वपूर्ण कारको पर निर्भर है-
- एनपीएस में जमा पैसे की वैल्यू या एनपीएस में कितना पैसा जमा है
- एन्युटी की दर
यदि एनपीएस में जमा पैसे की वैल्यू अधिक है यानि एनपीएस में अधिक पैसा जमा है तो उसे अधिक पेंशन मिलेगी साथ ही यदि एनपीएस की एन्युटी की दर अधिक है तो उसे अधिक पैसे मिलेंगे| साथ ही सरकारी कर्मचारी के एन्युटी सिलेक्शन पर भी निर्भर करेगा की वह किस प्रकार की एन्युटी खरीदना पसंद करेगा| क्योंकि एन्युटी में 5 प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं|
सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर
NPS की वेबसाइट में सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है| साथ ही आप NPS Trust की वेबसाइट से भी सरकार कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं| साथ ही अन्य निजी वित्तीय संस्थाओं के एनपीएस कैलकुलेटर की भी सुविधा प्रप्त कर सकते हैं| कुछ प्रमुख एनपीएस कैलकुलेटर निम्न हैं-
- NPS की वेबसाइट https://cra-nsdl.com/CRA/ में उपलब्ध एनपीएस कैलकुलेटर NPP
- NPS Trust की वेबसाइट https://npstrust.org.in/ में उपलब्ध एनपीएस कैलकुलेटर
- SBI NPS Calculator
- Groww एनपीएस कैलकुलेटर
- HDFC NPS कैलकुलेटर
- ICICI NPS कैलकुलेटर
सरकार कर्मचारी उपरोक्त में से किसी भी एनपीएस कैलकुलेटर का उपयोग करके सेवानिवृत्ति के समय उनके एनपीएस खाते में होने वाले पैसे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|साथ ही अपनी पेंशन और एकमुश्त मिलने वाले पैसे के बारे में जान सकते हैं| यहाँ एक बात सबसे महत्वपूर्ण है कि अभी तक का कोई भी एनपीएस कैलकुलेटर किसी भी सरकारी कर्मचारी का एनपीएस में जमा होने वाले पैसे का बिलकुल सटीक विवरण नही दे सकते हैं| यह सिर्फ आपको एक आईडिया दे सकते हैं कि लगभग इतना पैसा होगा आपके एनपीएस खाते में जब आप रिटायर या सेवानिवृत्त होंगे|