HOW TO WITHDRAWAL MONEY FROM NPS ACCOUNT FULL PROCESS

एन पी एस खाता से राशि कैसे निकालें – nps khata se paisa kaise nikalen . नेशनल पेंशन स्किम के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन का कुछ हिस्सा प्रतिमाह उनके nps account में जमा होता है। इसके लिए कर्मचारियों को PRAN नंबर जारी किया गया है। यह NSDL द्वारा जारी किया जाता है। आज के लेख में nps khata se paisa kaise nikal सकते है ,इसकी पूरी जानकारी बताया गया है।

NPS khata se paisa kaise nikale

नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत खोले गए एन पी एस खाता में जमा राशि के कुछ भाग को सब्सक्राइबर द्वारा आहरण करने की सुविधा दी गयी है। इस सुविधा लाभ लेते हुए nps से आंशिक राशि आहरण कैसे करें ,इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप देखें।

स्टेप -१ – nps Account में लॉगिन करें

राशि आहरण के लिए सबसे पहले अपने nps account में लॉगिन करें। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के क्रोम ब्राउजर और उसके सर्च बॉक्स में cra -nsdl लिखकर सर्च करें। उसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें जिससे आप सीधे होम पेज में पहुँच जायेंगे।

यहां पर लॉगिन करने के लिए दो विकल्प दिए गए है पहला विकल्प सब्सक्राइबर और दुसरा विकल्प Nodel Offices के लिए है। आपको subscriber वाले भाग में लॉग इन करना है।

लॉगिन करने के लिए अपने १२ अंकों वाला प्रान नंबर को यूजर आईडी के रूप में प्रयोग करें और पासवर्ड जो आपने बनाया है ,उसको निर्धारित स्थान में भरें। यदि nps account का id पासवर्ड भूल गए है तो यहां से पता कर सकते है – ऐसे पढ़ें – NPS अकाउंट का ID -Password कैसे पता करें।

स्टेप 2 – Withdraw From Tier I सलेक्ट करें

NPS अकाउंट में लॉगिन होने के बाद अब आप NSDL के मुख्य पेज में पहुँच जायेंगे यहाँ पर आपको मेनूबार में कई विकल्प दिखाई देंगे ,इनमे आपको यहां बताये गए विकल्प का क्रम से चयन करना है। मेनू चयन का क्रम इस प्रकार है – Transectonline – withdrawal – partial withdrawal from Tier I का चयन करें।

अब स्क्रीन में एक नोटिफिकेशन आएगा इसे पढ़ें और OK पर टैप करें। उसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ पर Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – Withdraw प्रतिशत और Withdraw purpose का चयन करें

NPS Account में सेल्फ कंट्रीब्यूशन राशि का 25 % राशि का आहरण एक बार में किया जा सकता है। ये सुविधा nps पोर्टल में दिया गया है। इस पेज में आपको आपके स्वयं की राशि कितनी जमा हुआ है वह दिखाई देगा। साथ ही राशि आहरण की प्रतिशत सीमा भी दिया गया है। आप इस राशि का कितना प्रतिशत आहरण करना चाहते है उसका चयन करें ,जैसे 25 % और राशि आहरण करने का उचित कारण का भी चयन करें।

चयन किये गए राशि के प्रतिशत (25 %) के अनुसार withdraw amount दिखाई देगा। इसे चेक कर लें और submit पर क्लिक करें। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है।

जैसे ही submit पर क्लिक करेंगे ,पेज और आगे खुलेगा जिसमे आहरण किये जाने वाली राशि लाल रंग में दिखाई देगा। इसके साथ ही आपका बैंक डिटेल ,मोबाइल नंबर और ईमेल भी दिया गया है। सभी विवरण चेक कर लें और confirm पर क्लिक करें।

confirm में टैप करने से पहले अपना बैंक डिटेल जरूर जांच कर लें यदि बैंक विवरण गलत हो तो राशि जारी नहीं होगी। इसके साथ साथ मोबाइल नंबर और ईमेल भी चेक कर लें।

स्टेप 4 – Online Bank वेरिफिकेशन करें

बैंक वेरिफिकेशन के लिए डिक्लेरेशन दिया गया है ,जिसमे आपके खाते में १ रुपया सेंड किया जाएगा इसके लिए यहाँ दिए गए बॉक्स में चेक मार्क करें और online bank account verification पर क्लिक करें। इसके बाद आपके बैंक खाता में १ रुपया भेज दियाआ जयेगा। पुनः बैंक खाता को चेक करें और confirm बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 – OTP प्राप्त करें

बैंक वेरिफिकेशन पूर्ण होने के बाद अब 25 % राशि आहरण के लिए OTP की आवश्यकता होती है। यहाँ पर इसके लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे पहला OTP और दुसरा Esign .इन दोनों में से किसी भी का चयन करके आप आगे बढ़ सकते है।

OTP विकल्प का चयन करके आगे बढ़ना ज्यादा सही रहेगा। यहाँ पर OTP के माध्यम से आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

स्टेप 6 – OTP Submit करें

इसके जस्ट पहले स्टेप में बताये गए OTP विकल्प का चयन करने पर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल में OTP भेजा जाएगा ,इन दोनों OTP को निर्धारित स्थान में भरें और Submit OTP पर क्लिक करें। जैसे कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

Submit OTP पर क्लिक करने से आपके द्वारा राशि आहरण का Request प्रोसेस में चला जाएगा। और 5 कार्यदिवस में पैसा आपके खाते में जमा हो जाएगा। विड्राल फार्म को आप डाउनलोड भी कर सकते है।

इस प्रकार आप यहाँ बताये गए स्टेप का फॉलो करके बहुत आसानी से अपने NPS अकाउंट से 25 % राशि आहरण कर सकते है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!